क्या चावल हीमोग्लोबिन बढ़ाता है?HealthPlanet

Posted on Wed 14th Dec 2022 : 12:03

हीमोग्लोबिन की कमी को झट से दूर करते हैं आयरन से भरपूर ये 5 फूड्स, जानें इन चीजों के बारे में

Foods to increase hemoglobin: शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होना कई बीमारियों का कारण बन सकता है, इसलिए हमें अपनी डाइट में ऐसे फूड्स को शामिल करना चाहिए, जो हीमोग्लोबिन की कमी होने से बचाते हैं। चलिए जानते हैं ऐसे 5 फूड्स के बारे में।


हीमोग्लोबिन बढ़ाने वाले फूड्स

जब भी हम कभी बीमार पड़ते हैं, तो डॉक्टर के पास जाते हैं और डॉक्टर हमारा ब्लड टेस्ट करते हैं। ब्लड टेस्ट में सबसे पहले हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल को देखा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हीमोग्लोबिन हमारे खून की प्रमुख सामग्री में से एक है। खून हमारे शरीर के सभी हिस्सों में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है और ऑक्सीजन खून में मौजूद हीमोग्लोबिन द्वारा ही जमा की जाती है। ऑक्सीजन के साथ-साथ इसमें आयरन भी रहता है और हीमोग्लोबिन की कमी होना मतलब शरीर में आयरन की कमी होती है और आप बीमार पड़ सकते है। लेकिन आपको डरने की जरूरत नहीं है हम आपको कुछ ऐसे खास फूड्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होगी। चलिए जानते हैं ऐसे कौन से फूड्स हैं, जिनकी मदद से आप हीमोग्लोबिन की कमी होने से रोक सकते हैं।

शरीर में किसी भी जगह कैंसर का पता लगा सकते हैं ये 5 टेस्ट! जानें कैंसर की पहचान के लिए जरूरी टेस्ट
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आजमाएं ये आयुर्वेदिक उपाय, बड़े-बूढ़ों को है इन पर खूब विश्वास
कब्ज के लिए “काल” है ये 5 काली चीजें, खाने से सुबह टॉयलेट में निकल जाएगी शरीर की सारी गंदगी
Fermented rice: बासी चावल को फेंकने की बजाय इस तरह से करें सेवन, दूर रहेंगी पेट की ये 5 बीमारियां
कंप्यूटर सा दिमाग चाहिए तो आज से छोड़ दें ये 5 फूड्स! जानें दिमाग को कमजोर बनाने वाले अनहेल्दी फूड्स

सेब से दूर करें हीमोग्लोबिन की कमी

सेब न सिर्फ इम्यूनिटी बढ़ाता है, बल्कि इसमें ऐसे खास गुण भी पाए जाते हैं जो आपके रक्त में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसलिए आपको कम से कम एक सेब रोज खाना चाहिए।
अंजीर बढ़ाए हीमोग्लोबिन का स्तर

रात तो दो अंजीर पानी में भिगो कर रख दें और सुबह खाली पेट उनका सेवन करने से रक्त में हीमोग्लोबिन और आयरन का स्तर तो बढ़ता ही है, साथ कैल्शियम, फास्फोरस, सोडियम, पोटेशियम और कई प्रकार के विटामिन भी मिलते हैं।

स्प्राउट्स बढ़ा सकते हैं हीमोग्लोबिन

सिर्फ फल व सब्जियां ही नहीं अनाज व दालें भी आपके हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। बस आपको इन्हें खाने का सही तरीके पता होना चाहिए आप मूंग की दाल और चना आदि को अंकुरित करके उनका सेवन कर सकते हैं।


हीमोग्लोबिन कम है तो खाएं पिस्ता व अखरोट

पिस्ता व अखरोट दोनों को ही अनेक पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स में गिना जाता है। सही मात्रा में इनका सेवन करने से हीमोग्लोबिन की कमी को दूर किया जा सकता है और साथ ही इनसे कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाइबर जैसे न्यूट्रिएंट्स भी मिलते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info